नमस्कार आज हम बात करने वाले हैं। कि आप अपने घर पर गमले में Petunia के फूल वाले पौधे कैसे उगा सकते हैं।
और आप अपने बगीचे या घर पर पेटूनिया उगाने की सोच रहे हैं। जिससे कि हम अपने बगीचे और घर दोनों की सुन्दरता को बढ़ना चाहते हैं। तो आप लोगों इन सभी आसान सी बातों का ध्यान रखना जरूरी होगा। तभी आप पैटूनिया के फूल वाले पौधे अपने घर आसानी से उगा सकेंगे।
अगर आप पैटूनिया बीज से उगाना चाहते हैं। तो सबसे पहले आपके पता होना चाहिए। कि पिटूनिया को कब उगाया जाता है। पैटूनियां को उगाने सबसे उच्च समय सर्दियों का होता है। सर्दियों के मौसम में पेटूनिया के बीज आसानी से उगा सकतें हैं।
पेटूनिया के बीजो का चयन कैसे करें
बीज से पेटूनिया उगाने के लिए सबसे पहले अच्छी Quality के बीज चाहिए होगें। जोकि आप बाजार से या online भी खरीद सकते हैं। अगर आप बीजों को online खरीद रहे हैं। अच्छे sellar से बीज, उसके Review देख कर ही खरीदें।
बीज उगाने के लिए मिट्टी कैसे बनाये
पेटूनिया के बीज उगाने के लिए 60% मिट्टी, 40% गोबर खाद है।
Seedling tray के लिए 60% कोकोपीठ,40 गोबर खाद
गमले का चुनाव
बीज या पौधे उगाने के लिए सबसे अच्छा मिट्टी का गमला होता है। उसमें बीज का Germination 90% होता है। अगर आपके पास मिट्टी का गमला नही है। तो आप सीमेंट का गमला ले सकते हैं। अगर आपके पास वो भी नहीं है। तब आप Playstic का गमला ले सकते हैं। या फिर Seedling tray use कर सकते हैं। और गमले का साइज कम से कम 6-8 inch का होना चाहिए। और उस गमले में पानी निकलने के लिए नीचे की तरफ Dranage छेद होने चाहिए।
पेटूनिया के बीज कैसे बोये
अगर आप पैटूनिया के बीज गमले में उगाना चाहते हैं। तो सबसे पहले गमले निचली सतह ( Dranage hole) पर छोटे-छोटे पत्थर के टुकड़े रख दें। उसके बाद गमले में मिट्टी और गोबर भर लेंगे। अगर गमले का साइज 6-8 inch का है। तो पेटूनिया के 2-3 बीज बोने हैं। गमले का साइज 10 inch से ज्यादा है। तो 3-4 बीज बोने हैं। उसके बाद पानी डाल देना है।
Seedling tray में कोकोपीठ और गोबर खाद को ही भरें। उसके बाद बीजों की रोपाई कर दें। उसके बाद Watering cane की सहायता पानी दें।
पेटूनिया के बीज किस तरह विकास करते हैं।
बीज बोने के 8-10 दिनों बाद बीज उगाने लगते हैं। और छोटे-छोटे रूप में दिखाई देने लगते हैं। और 15 -18 दिनों बाद बीज एक छोटे पेटूनिया फूल के रूप में बढने लगते हैं।
पेटूनिया के पौधो की देखभाल कैसे करे
सबसे पहले पेटूनिया के पौधे को ज्यादा धूप की आवश्यकता होती है। इसलिए गमले को direct sunlight में रखें।
Petunia के पौधे में सर्दियों के मौसम में 4-5 दिन के अन्तराल पर पौधों में पानी देना है। गर्मियों के मौसम में 2-3 दिनों के अन्तराल पर देना है।
पेटूनिया के पौधे पर फूल आने के समय पौधे में 100-150 Gram गोबर खाद या N.P.K 12:12:12 या 15:15:15 डालकर पौधा तेजी से बढने के साथ-साथ तेजी से फूल भी देता है।
पेटूनिया के पौधे पर कीडो का अटैक
कैटरपिलर को नंगी आँखों से आसानी से देखा जा सकता है। वे 2 से 6 हफ्ते तक ज़िंदा रह सकते हैं और वसंत की शुरुआत में पेटूनिया पर हमला शुरू करते हैं। वे पत्तियों को चबाकर इसे आसानी से नुकसान पहुंचा सकते हैं।
रोकथाम
इस रोग पर नियंत्रण पाने के लिए Organic कीटनाशक का छिड़काव करें। या बाजार से दवा लाकर उसका छिड़काव करें।
0 Comments